फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रोजगार मेले में 707 युवाओं को मिले जॉइनिंग लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नूंह के तत्वावधान में शुक्रवार को शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नल्हड़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 52 कंपनियों ने भाग लिया और 707 युवाओं को जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम सिंह और मंडलीय रोजगार अधिकारी योगेश कुमार भी मौजूद रहे। रोजगार मेले में 145 युवाओं को अप्रेंटिसशिप तथा 564 युवाओं को नियमित वेतन वाली नौकरियों के लिए जॉइनिंग लेटर दिए गए। मेले का उद्देश्य तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप उनके कौशल का उपयोग सुनिश्चित करना रहा। इस पहल से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिला। अधिकारियों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी तकनीकी दक्षता का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें