कोरोना की चपेट में 7 और लोग, 7 स्वस्थ
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मंगलवार को 7 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। अब मरीजों की संख्या 1419 हो गई है, जबकि 7 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। जिले में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1308 हो गई है। वहीं 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 28533 लोग आ चुके हैं। इनमें से 16022 की सर्विलांस अवधि पूरा हो चुका है तथा अब भी 12511 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 30 व्यक्ति भर्ती है। कुल 111 लोगों का उपचार चल रहा है। 368 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 28,709 नमूनों में से 26,922 की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तब भी घर से निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।