फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में उल्लास के तहत 310 केंद्रों पर 6,382 नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- योजना के तहत 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर करने का प्रयास
विज्ञापन



पलवल। केंद्र सरकार की उल्लास योजना के अंतर्गत जिलेभर में रविवार को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन गया। इस दौरान जिले के 310 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 6,382 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। इस दौरान 500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर करने का फैसला लिया गया है। उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन के जिला समन्वयक संदीप कुमार के अनुसार जिले में 19,676 निरक्षरों की पहचान की गई थी। इसके लिए अध्यापकों और शिक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सर्वे किया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान पलवल के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने बताया कि कैंप स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के केंद्र पर 82 वर्षीय बुजुर्ग ने परीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि समाज में अन्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इस परीक्षा में शामिल होना यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर प्रयास और सीखने का जुनून किसी भी आयु में संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें