फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6200 किसानों को जल्द मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन : रणजीत सिंह चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। 31 दिसंबर 2018 से पहले जिन 6200 किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी जमा की हुुई है, उन्हें जल्द ही ट्यूबवेल कनेक्शन दे दिए जाएंगे। हरियाणा में हर गांव को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, उसके लिए काम किया जा रहा है। हर व्यक्ति को बिजली का बिल भरना चाहिए, ताकि बिजली का लाइन लॉस कम हो सके और हर घर को 24 घंटे बिजली मिल सके । ये बातें हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहीं। वे बुधवार को विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था के मामले में हरियाणा नंबर वन प्रदेश है, जहां बिजली की बिल्कुल भी समस्या नहीं है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही म्हारा गांव जगमग योजना व अन्य योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 31 दिसंबर 2018 के बाद से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि जमा कराने वालों को भी कनेक्शन दिए जाएंगे। अभी उनका पोर्टल खुलेगा। सरकार की सोच हर किसान को पर्याप्त बिजली व पानी उपलब्ध कराना है, ताकि किसानों को फसल बुवाई व सिंचाई के लिए कोई समस्या न हो। उन्होंने दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बधाई दी तथा कहा कि जनता का जनादेश सबसे ऊपर है। जनता के जनादेश को नकारा नहीं जा सकता। दिल्ली के लोगों का फैसला सभी को सर्वमान्य है। उन्होंने कहा कि राज्य व राष्ट्र के मुद्दे अलग-अलग होते हैं।
लोगों ने रखी समस्याएं
जिला ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष आजाद पाठक ने बिजली मंत्री से कहा कि पलवल में बिजली चोरी काफी हो रही है। बिजली विभाग के ही अधिकारी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं तथा चोरी की शिकायत करने वालों को यह कहकर चुप करा दिया जाता है कि आप बिल भरो, उनकी परवाह मत करो। उन्होंने मांग की कि बिजली चोरी रुकवाई जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गांव किशोरपुर-टहरकी के लोगों ने मांग की कि उनके गांव में पिछले साल आए आंधी तूफान से बनी बिजली समस्या एक साल बीतने के बाद भी दूर नहीं हुई है। बिजली अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। जजपा नेता धतीर निवासी महावीर डागर ने शिकायत की कि धतीर गांव में बिजली बोर्ड के कार्यालय में कर्मचारी नहीं आते हैं, लोगों की समस्याएं व शिकायतों को सुनने वाला कोई नहीं होता है।
विज्ञापन

नहीं आए एसई, पूछते रहे मंत्री
लोगों द्वारा बिजली विभाग से संबंधित की जा रही शिकायतों को सुनने के बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कई बार अधीक्षक अभियंता को पुकारा, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। बाद में कार्यकारी अभियंता ने यह कहकर मंत्री जी को शांत कराया कि उन्हें लोकेशन नहीं मिली है, आने वाले हैं। इस बार तक वहां मौजूद लोगों में इस बात की नाराजगी देखी गई कि बिजली मंत्री के कार्यक्रम में अधीक्षक अभियंता ही मौजूद नहीं है तो शिकायतों का निपटारा कैसे होगा।
हुआ मंत्री जी का स्वागत
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का पलवल में जहां चीनी मिल के कर्मचारी नेता खेम चंद कुंडू के निवास पर स्वागत किया गया, वहीं पलवल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन डॉ. चंद्रसेन शर्मा के निवास पर भी उनका स्वागत किया गया। दोनों जगह भाजपा व जजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा समाजसेवी मौजूद थे। इस अवसर पर भगत सिंह घुघेरा, बीरेंद्र शर्मा, मुकेश सिंगला, आजाद पाठक, धर्म चंद शर्मा, तुहीराम भारद्वाज, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, शशि बाला तेवतिया, धर्मवीर तेवतिया व नागेश तेवतिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें