फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चले कुल्हाडी, फरसा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर चले कुल्हाड़ी और फरसे, छह घायल
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मामूली बात पर छह लोगों ने मिलकर एक परिवार पर लाठी-डंडा, रॉड, कुल्हाड़ी, फरसा व दाब से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने घायल महिला सपना की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी सपना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका दस वर्षीय बेटा हितेश गत तीन जनवरी को घर की छत पर खेल रहा था। उस दौरान दीवार से एक ईंट नीचे गिर गई। इसी बात पर पड़ोस में रहने वाले विष्णु, शेखर, महेंद्र, दयादेवी, सुमन, रजनी ने मिलकर पीड़िता व उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता व उसके परिवार से बाबूराम, अजीत, सुंदर, सोनू व रती गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन


युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
पलवल। कार सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नियत से एक युवक पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया और कार सवार तीनों युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हनीश खान के अनुसार पलवल के गांव पृथला निवासी शिवसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गत दो जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था। उसी समय कार में सवार होकर गांव निवासी प्रदीप, सागर व ललित उसके घर के बाहर आए और पीड़ित को आवाज लगाई। आवाज सुनकर पीड़ित जब अपने घर की छत चढ़ा और बाहर देखा तो उक्त युवकों ने उस पर गोली चला दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें