फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन

- मायके सिकंदराबाद से फरीदाबाद जा रही थी महिला
पलवल। अलीगढ़ रोड स्थित जीवन धारा अस्पताल के समीप संतुलन बिगड़ने से गिरी मोटरसाइकिल सवार महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल डाला, महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
महिला मायके से बेटे के साथ फरीदाबाद अपने घर वापस जा रही थी। कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि फरीदाबाद की भारत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला सावित्री देवी अपने बेटे नितिन के साथ मायके सिकंदराबाद के गांव रायपुर से वापस फरीदाबाद जा रही थी। जैसे ही वह अलीगढ़ रोड स्थित जीवन धारा अस्पताल के सामने पहुंचे तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ने लगा। इससे सावित्री बाइक से नीचे गिर गई। इतने में पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा ट्रक चालक पर पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर किया हमला
पलवल। सदर थाना क्षेत्र में गांव दुर्गापुर में आपसी झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति व उसके परिवार पर हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रामकरण ने बताया कि गांव दुर्गापुर निवासी अमरदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार को उसका गांव निवासी प्रेम से मामूली से बात पर झगड़ा हो गया था। इसी बात पर प्रेम, चरण, प्रीतम, मुंशीराम और कमल ने मिलकर पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें