फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम व संदीप बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूनम और संदीप बने बेस्ट एथलीट
विज्ञापन

पलवल। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में चल रही चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में संदीप और पूनम को बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय मंडकोला की प्राचार्या सोनल गुप्ता और राजकीय कन्या महाविद्यालय बड़ौली की प्राचार्या अनीता रानी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार को हुई पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में जितेंद्र ने प्रथम, अमित द्वितीय और अनिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दीप्ति प्रथम, ज्योति दूसरे और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पहले पूर्व प्राचार्य सुशीला देवी, डॉ.बाबू लाल शर्मा, प्रो.जेपी अग्रवाल, डॉ.जेपी कौशिक, प्रो. अनिल चौहान और आरके छाबड़ा छात्रों को संबोधित कर इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या मुख्य अतिथि सोनल गुप्ता व अनीता रानी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जय प्रकाश, रुबी, पिंकी, अंजू, डॉ.अनिता मिश्रा, राजू, शेर सिंह, डॉ.संजीव, योगेश, ओम प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें