फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों के समर्थन में की बिजली बंद 77

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार और रोडवेज कर्मियों की रार में पिस रहा आम आदमी
विज्ञापन

- रोडवेज कर्मियों के समर्थन में अब बिजली बंद, लोगों की मुसीबतें बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से जहां लोग पिछले आठ दिनों से परिवहन सेवा को लेकर परेशानी झेल रहे हैं वहीं उन्हें अब एक और मुसीबत से दो-चार होना पड़ रहा है। सरकार और रोडवेज कर्मियों की इस रार का शिकार बनते हुए आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। मंगलवार को उपमंडल में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बिजली प्रसारण निगम के कर्मचारियों ने 24 घंटे तक बिजली पूरी तरह बंद कर दी। इससे क्षेत्र के लोगों को बिजली व पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
क्षेत्र में सुबह 6 बजे बहीन डी, सेवली, 1,3 और 4 नंबर फीडर की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। बिजली कर्मचारियों ने सेवा बाधित करने के बाद बिजली कार्यालय पर धरना भी शुरू कर दिया। यूनियन नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज कर्मियों की मांगें न मानना यह सिद्ध करता है कि उसे कर्मचारियों की परवाह नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जगन नांगल, रमेश, राम अवतार, दिनेश का कहना है कि सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल है। सरकार चुप है, लेकिन जनता बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। फीडर पर कर्मचारी न होने से बिजली मंगलवार के करीब दो बजे के बाद कुछ स्थानों पर बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं विभाग के अधीक्षक अभियंता मनोज कुमार यादव ने कहा कि 66केबी सब स्टेशन में फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें