फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर लोगों की रही सड़कों पर खासी भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर लोगों की रही सड़कों पर खासी भीड़
विज्ञापन

-परिवहन निगम की बसों के कम होने के कारण निजी वाहनों की छतों पर भी बैठ सफर करते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रविवार को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर शनिवार को पूरे दिन चौराहों, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ की वजह से मारामारी रही। अपने घरों पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डालते नजर आए। हरियाणा परिवहन निगम की सुविधा कम होने के कारण दिनभर निजी बसें व तिपहिया सवारियां ढोते नजर आए। कम संसाधनों के चक्कर में लोग घर पर जल्द जाने के लिए तिपहियों व बसों की छतों पर भी यात्रा करते रहे। बस अड्डा व चौराहों पर लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए महिलाएं बहुत आतुर रहती हैं, क्योंकि उनके लिए भाई से मिलना व उनकी कलाई पर राखी बांधने की जल्दी होती है। फिर शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के कारण महिलाएं बच्चों सहित शनिवार को सुबह से ही अपने मायके भाइयों के यहां जाने लगी। इस लोगों की खासी भीड़ चौराहों व बस अड्डा पर हो गई। बस अड्डा पर बसों की कमी के चलते सुबह से ही निजी व प्राइवेट बस व तिपहिया चालकों ने लोगों को उनके गणतव्य तक पहुंचाने के लिए लोगों को बैठाना शुरू कर दिया। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। पूरे दिन इसी तरह से सिलसिला चलता रहा। लोगों की भीड़ देर सांय तक खत्म नहीं हुई, बल्कि लगातार बढ़ती गई। इस कारण शहर के अंदर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। पूरे दिन लोग जाम के कारण बेहद परेशान भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें