फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरोर्ट ग्राम में हुए झगड़े के मामले में 60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन मंडकौला रोड स्थित ग्राम घरोर्ट में अलग अलग जातियों के दो गुटों के मध्य हुए पथराव, फायरिंग, तोड़फोड़ एवं जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज करके 60 लोगों को नामजद किया है। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पहला मुकदमा ग्राम घरोर्ट निवासी हंडल के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें घर मे घुसकर मारपीट करने, जाति सूचक अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, फायरिंग, तोड़फोड़ करने के मामले में धनराज, अरुण, सोनू, पिंटू, धीरू, दीपक, चूलन, गजेंद्र, सौरभ, अर्जुन, टेकन, कृष्ण, अजय,र ाजू, जयवीर व 40 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मुकदमा हुकमचंद के बयान पर जोगेंद्र, सतबीर, राजकुमार, मटक व राहुल के खिलाफ दर्ज किया गया है। हुकमचंद ने फायरिंग, तोड़फोड़, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें