संवाद न्यूज एजेसी
हथीन। उटावड़ थाना पुलिस ने उटावड़-नूंह रोड पर नाकेबंदी के दौरान वाहन से 591 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। वाहन सवार दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने जराली गांव निवासी अहसान और असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने घर में प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस नूंह की ओर ले जा रहे हैं। नाकेबंदी के दौरान वाहन को रुकने का इशारा करने पर उसमें सवार दोनों लोग भाग गए। पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें से 591 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। मौके पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का नमूना लिया गया।