53 नए संक्रमित, 69 ने दी कोरोना को मात
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सोमवार को 53 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 69 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं। अब मरीजों की संख्या 2337 हो गई है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 2118 है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 46591 लोग आ चुके हैं और इनमें से 28533 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 18058 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। 205 लोगों का इलाज चल रहा है और 19 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिले में 912 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 46870 नमूनों में से 43921 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।