फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे नहीं दिया अंडर पास तो करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल के नीचे अंडर पास न देने पर करना पडे़गा ग्रामीणों के रोष का सामना
विज्ञापन

होडल। बामनीखेड़ा ग्राम पंचायत की सोमवार को को बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें पुल के नीचे अंडरपास नहीं दिया गया तो लोकसभा चुनावों में सरकार को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणाें ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाई ओवर का कार्य रोका जाए। ग्रामीणों का कहना है कि फ्लाई ओवर बनने से गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा। बैठक की अध्यक्षता गांव के सरपंच महावीर शर्मा ने की।
ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया कि वह काम रुकवाने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे। अगर इसके बाद भी उनकी मांग नहीं सुनी गई तो सरकार को इसका खामियाजा लोकसभा चुनावों में भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच महावीर शर्मा ने बताया कि गांव की आबादी हाईवे के दोनों तरफ बसी है। यदि फ्लाई ओवर के नीचे अंडर पास नहीं दिया तो गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा। गांव के एक तरफ आबादी अधिक है और दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन, स्कूल ,बैंक व अन्य कार्यालय बने हैं। जिनका उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को चार किलोमीटर से घूमकर आना पड़ेगा। सरपंच ने एनएचआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से बात की, लेकिन उन्होंने अंडर पास बनाने से मना कर दिया। इस दौरान प्रेमचंद पूर्व चेयरमैन, सुरेश पंच, रोशनलाल पंच, दलबीर पंच, महेन्द्र पंच, पुष्पा पंच, पूनम पंच, ज्ञानप्रकाश पंच, हरीश पंच, शंकरलाल पंच, अशोक पंच, राधाचरण शर्मा, चरण नंबरदार, गिर्राज पूर्व चेयरमैन, गोपी सूबेदार, राधारमन, महावीर,आशा रानी चेयरमैन आर्य शिक्षा निकेतन के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें