स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक
पलवल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक जिला नागरिक अस्पताल परिसर में चेयरमैन दिवाकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव मोहन सिंह ने किया। बैठक में प्रधान सुमन रावत को पद से निलंबित करने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन दिवाकर ने बताया कि सुमन रावत को एनएचएम की हड़ताल में शामिल होती रही हैं। पहले राज्य कमेटी द्वारा एनएचएम यूनियन में उपप्रधान पद से इस्तीफा दिलवाया गया था, लेकिन उसके बावजूद वे उनके सभी धरनों व प्रदर्शनों में हिस्सा ले रही हैं, जो कि एसोसिएशन के हित में नहीं है। इसलिए उन्हें निलंबित कर नए प्रधान की नियुक्ति तक जिला सचिव मोहन सिंह को कार्यवाहक प्रधान का पद दिया गया है। जल्द ही राज्य कमेटी द्वारा जिला प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में विजय सिंह, अनिल कुमार, जसवंत सिंह, मनोज कुमार, पृथ्वी सिंह, अजीत, विजयपाल, राम सिंह, शक्ति सिंह, मोहम्मद जुबेर, कैलाश मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो