फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिडंत में एक की मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

- गांव सौन्दहद के पास होडल-नूंह सड़क मार्ग पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। गांव सौन्दहद के पास होडल-नूंह सड़क मार्ग पर शुक्रवार दिन में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले में जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नूंह से होडल की तरफ आ रहे एक ट्रक की गांव सौन्दहद के पास एक अन्य ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें सुनील कुमार निवासी अकबरपुर कानपुर (उत्तर प्रदेश) की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। इससे लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल दूसरी महिला की भी हुई मौत
हथीन। बृहस्पतिवार को हथीन-पलवल स्टेट हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने की दुर्घटना में मृतकों की संख्या दो हो गई है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हाजरा की शुक्रवार को मौत हो गई। उसकी मृत्यु नल्हड मेडिकल कॉलेज में हुई। वहीं इस दुर्घटना में कल एक महिला की मौत हो गई थी। दुर्घटना में घायल हुई दोनों महिलाओं हाजरा और अनवरी का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को कर दिया गया। इस दुर्घटना में घायल सगरू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य आधा दर्जन से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें