फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर लगाई औषधियों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर लगाई औषधियों की प्रदर्शनी
विज्ञापन

पलवल। आयुष विभाग के तत्वावधान में रविवार को जाट धर्मशाला में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर औषधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा बाद में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला औषधि अधिकारी डॉ. जसबीर सिंह अहलावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर डॉ. जसबीर सिंह ने लोगों का बताया कि शरीर आकाश, वायु, जल, अग्नि एवं पृथ्वी से मिलकर बना है। जब हमारा व्यवहार प्रकृति के अनुकूल नहीं होता तो शरीर में द्रव्य टॉनिक एकत्रित होकर रोग उत्पन्न करते हैं। इन्हें प्रकृति में उपस्थित तत्व मिट्टी, धूप, जल, हवा आहार व उपवास द्वारा मिलकर शरीर को स्वस्थ्य किया जाता है। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ आचार्य पोप सिंह योगी ने आहार ही औषधि पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने मात्रापूर्वक आहार लेने की लोगों को सलाह दी। उन्होंने बताया कि रसोई में मसाले भी विभिन्न रोगों की रोकथाम में सहायक होते हैं। उन्होंने फलों जैसे अनार, अमरूद, पपीता, ऑवला, हरड़ की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. लवकेश ने मिट्टी व जल चिकित्सा के बारे में महत्पूर्ण बातें बताई। कार्यक्रम में विभाग की तरफ से औषधि व द्रव्य की प्रर्दशनी लगाई गई। उपायुक्त ने भी प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में कई बातें बताई। कार्यक्रम में डॉ. इरफान, डॉ. मोहम्मद रफीक, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रवेश अग्रवाल, डॉ. अब्दुल सलाम, आबिद हुसैन के अलावा आर्युवैदिक, यूनानी, होम्योपैथी विभाग के कई चिकित्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें