फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइकों के साथ, एक अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। उटावड पुलिस चौकी की पुलिस ने नाकाबंदी कर शुक्रवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक मौके पर व चार बाइक बताई गई जगह से बरामद की हैं। चौकी प्रभारी यासिर खान ने बताया कि मुखबिर खास ने सूचना दी की गांव मलाई निवासी इसराइल नामक युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहा है। इस आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद बाइक 23 अक्तूूबर को मलाई गांव के लियाकत की चोरी की गयी थी। गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि चार अन्य बाइक उसने मलाई गांव की खंडहरनूमा हवेली में छिपा रखी थीं। जिन्हें छापा मारने के बाद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें