फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइकसवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरी न्यूज
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो पलवल। गांव चिरवाड़ी चौक के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार के नामजद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार गांव तारका निवासी नानकचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 28 अगस्त को वह बाइक पर सवार होकर अपने किसी निजी कार्य से जा रहा था। जब वह गांव चिरवाड़ी चौक के समीप पहुंचा तो गांव गुरवाड़ी निवासी प्रिंस ने अपनी कार को तेज रफ्तार व गफलत लापरवाही से चलाते हुए पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला से की मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। माता वाला मोहल्ले में एक युवक ने शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी हरद्वारी लाल के अनुसार हथीन मोड़ निवासी सुषमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने किसी निजी काम से माता वाला मोहल्ले में गई थी। वहां मोहल्ला निवासी राजू शराब के नशे में घूम रहा था। राजू ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगदी व सोने के आभूषण चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत से चोर मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुभाष के अनुसार पलवल के इस्लामाबाद निवासी गंगाराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 29 अगस्त की रात को चोर उनके मकान के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें