कुकर्म के आरोप में दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा एक 13 वर्षीय युवक के साथ जबरन कुकर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चिल्ड्रन वेलफेयर कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई खैमचंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गांव गुरवाड़ी निवासी निप्पी व कल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शनिवार देर शाम पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा है।
बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कलसाड़ा गांव की 58 वर्ष की वृद्ध महिला सुखवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जहरीला पदार्थ खाने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। घर में कोई लड़ाई झगड़ा तक नहीं था। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद वृद्धा के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कलसाड़ा गांव की सुखवती ने शुक्रवार देर सांय घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, घर लोगों को पता चलने पर महिला को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव को परिजनों को सौंप दिया है।