पॉलिथीन मुक्त पलवल बनाने के लिए बनवाए कैनवास के थैले
पलवल। जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा द्वारा पलवल को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम में अब सामाजिक संस्थाओं ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पालीथिन का विकल्प कपड़े व जूट के थैले भी वितरित करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को रोटरी क्लब पलवल सिटी ने प्रशासन के पालीथिन मुक्त पलवल बनाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए कैनवस के थैले बनवा कर क्लब के सदस्यों को वितरित किए। थैले का क्लब की महिला सदस्यों ने बाकायदा रिबन काटकर लोकार्पण किया। अध्यक्षता क्लब प्रधान सचिन जैन ने की। इस दौरान गवर्नर कुलदीप सिंह, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, लायंस क्लब डायमंड के प्रधान संजीव वैदिक, अंजलि जैन, कुसुम गौर, दिनेश गर्ग- प्रीति गर्ग, संजय तायल, पवन सिंगला, प्रमोद भार्गव, सविता मित्तल, सुमन गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।