फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हर गांव में 500 पौधे लगेंगे

विज्ञापन
पलवल में पत्रकारों से बात करते हुए उपायुक्त यशपाल - फोटो : Palwal
विज्ञापन
जिले के हर गांव में 500 पौधे लगेंगे
विज्ञापन

पलवल। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिले की हर ग्राम पंचायत में पौधरोपण अभियान चला पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के तहत आने वाले गांव में 500 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ-साथ उस गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भी सहयोग लिया जाएगा। लगाए जाने वाले पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। इस अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए जिला उपायुक्त यशपाल स्वयं भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस बार वन विभाग द्वारा जिले में सवा लाख पौधे लगाए जाने लक्ष्य रखा है। पौधे तो हर बार लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार जिले की ग्राम पंचायतों के माध्यम से पौधे लगाए जाएंगे। हर गांव में 500 पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी ग्राम पंचायत की होगी। समय पर पानी लगे तथा उनकी देखरेख होगी, ताकि पौधे जीवित रहें। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अधिकारियों, स्कूली बच्चों व समाजसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि जिले में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपकर उन्हें जीवित रखा जा सके। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा तथा जिला हरा-भरा बनेगा। पेड़ा ज्यादा होंगे तो पानी की भी कमी नहीं होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए तथा उसकी देखभाल भी स्वयं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें