फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 500 किलो पनीर व 100 किलो दूध कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। गांव खाईका में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने छापा मारा। इस दौरान फूड सेफ्टी अफसर ईश्वर कुमार व स्थानीय पुलिस भी साथ थी। टीम ने तालीम डेयरी में 500 किलोग्राम पनीर पाया। डेयरी संचालक ने एफएसएसएआई का वैध रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध और पनीर का सैम्पल लिया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। डेयरी में साफ-सफाई अच्छी नहीं पाई गई। इसके चलते पनीर और दूध को उपयोग योग्य नहीं पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की देखरेख में जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाकर दोनों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें