फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने सवारी वाहन में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल लोग अस्पताल में इलाज कराते। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
ट्रक ने सवारी वाहन में मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव तुमसरा स्थित टोल पर खड़े टाटा मैजिक (छोटा हाथी) को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक में सवार एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन - फानन में उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में घायल 40 वर्षीय बहादुर सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से आगरा के गांव ताहरपुर का रहना वाला है और गुरुग्राम में अपनी 36 वर्षीय पत्नी अरणा व 25 वर्षीय बेटे बंटू के साथ किराए के मकान में रहता है। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ छोटे हाथी में सवार होकर गुरुग्राम से अपने गांव वापस जा रहे थे। छोटे हाथी को चालक आगरा के गांव हरिपुरा निवासी 40 वर्षीय बच्चु चला रहा था और उसका परिचालक यूपी के गांव नगला निवासी 25 वर्षीय नोहवात उसके साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था और वह सभी पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही वह पलवल के गांव तुमसरा स्थित टोल पर पहुंचे तो उनको पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें