पलवल। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से शराब को बरामद कर मामले दर्ज कर लिए है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार चांदहट थाना पुलिस ने नया गांव निवासी नरेंद्र को गांव किठवाड़ी से गिरफ्तार कर उससे 17 बोतल देसी शराब, गांव सिहौल निवासी शेर सिंह को गांव से ही गिरफ्तार कर उससे 13 बोतल देसी शराब बरामद की है। इसके अलावा शहर थाना पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी निवासी सुनील को कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर 15 बोतल व 20 पव्वा देसी शराब तथा शेखपुरा निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर उससे 15 बोतल देसी शराब बरामद की है। वहीं गदपुरी थाना पुलिस ने गांव पृथला निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर उससे 18 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।