फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन आरोपियों से 47.56 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 47.56 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव चीला निवासी इरफान पुत्र नूरदीन और इकबाल उर्फ बल्लू पुत्र खुर्शीद नशीला पदार्थ बेचने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर गांव बुराका के निकट कच्चे रास्ते पर पुलिस ने रेड की। पुलिस को देखकर दोनों युवक खेतों की ओर जाने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो इरफान के कब्जे से 6.98 ग्राम तथा इकबाल उर्फ बल्लू के कब्जे से 5.86 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में सीआईए तावडू पुलिस ने जमशेद पुत्र फतेह सिंह मोहम्मद निवासी शिकारपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 34.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों ही मामले में तावडू सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों कार्रवाइयों में कुल 47.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें