फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 47 नए संक्रमित मिले, 71 मरीजों ने कोरोना को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में 47 नए संक्रमित, 71 मरीजों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

पलवल। जिले में शनिवार 25 और रविवार को 22 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना पीड़ितों की संख्या 1288 हो गई है। जबकि, इन दो दिनों में 71 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। पलवल जिले में 1163 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि इन आंकड़ों के अलावा कोरोना से जिले में 10 मौतें हो चुकी हैं। जिले में सर्विलांस पर 23508 लोग आ चुके हैं। इनमें से 12892 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और 10616 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। 293 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। आइसोलेशन वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं। कोविड अस्पतालों में 125 मरीजों का उपचार चल रहा है। पलवल में 23653 सैंपल में से 22086 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 90 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास दूसरे प्रदेशों से लोग काफी संख्या में आ रहे हैं। इन लोगों की स्क्रीनिंग जारी है। 1130 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन और सामाजिक दूरी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दुकानदारों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। लोगों की काउंसलिंग भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आस-पास कोरोना का संदिग्ध मरीज दिखने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें