फिरोजपुर झिरका। स्थानीय तिजारा रोड पर स्थित शिव मंदिर (झिर) के सामने सीआरपीएफ बटालियन के 45 वर्षीय जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिटी चौकी प्रभारी मुनिपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेस इंचार्ज महेंद्रपाल निवासी वर्धमान, अजमेर राजस्थान अपने साथी फौजदारों के साथ फिरोजपुर झिरका की सब्जी मंडी आया हुआ था। इस दौरान उसने अपने साथियों से सीने में दर्द की शिकायत की। उसके साथियों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मांडीखेड़ा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि इसकी जानकारी मृतक महेंद्रपाल के परिजनों को दे दी गई है। उसके शव का पंचनामा कराकर कर शवगृह में रखवा लिया गया है। संवाद