फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दपुरी के सरपंच को डीसी ने जांच के बाद किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गदपुरी के सरपंच को डीसी ने जांच के बाद किया बहाल
विज्ञापन

पलवल। पलवल के जिला उपायुक्त द्वारा दस महीने पूर्व निलंबित किए गए गांव गदपुरी के सरपंच राजवीर सिंह को जांच के बाद बहाल कर दिया गया है। सरपंच की यह बहाली उपमंडल अधिकारी की जांच के बाद की गई है। जिसमें सरपंच की छवि को पाक-साफ पाया गया था। गौरतलब है कि किसी शिकायत के आधार पर क्रमांक नंबर 4175-78 के तहत जिला उपायुक्त द्वारा सरपंच राजवीर सिंह को 31 मई वर्ष 2018 में उनके पद से निलंबित कर दिया था। सरपंच की जांच उपमंडल अधिकारी को सौंपी गई। उपमंडल अधिकारी द्वारा नियमित रूप से की गई जांच के दौरान सरपंच पर कोई किसी प्रकार का आरोप नहीं पाया गया। आदेश जारी कर सरपंच राजवीर सिंह को उनके पद पर बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें