फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकिता बनी जिला कुमारी व मनीषा जिला केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिता बनी जिला कुमारी व मनीषा जिला केसरी
विज्ञापन

- कुश्ती प्रतियोगिता में आधी आबादी ने मारी बाजी

पलवल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में महिलाओं की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला कुमारी व जिला केसरी के लिए भी आधी आबादी ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में पलवल अखाड़ा की संकिता को जिला कुमारी चुना गया। जबकि राजपाल अखाड़ा की कोमल दूसरे स्थान पर रही।
जिला केसरी प्रतियोगिता में चांदहट के तुलसी अखाड़ा की पहलवान मनीषा को जिला केसरी चुना गया। जबकि पलवल अखाड़ा की ऋतिका दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिताएं जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। विजयी कुश्ती खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 21 आयु भार वर्ग में 50 किलोग्राम वजन में काजल पुत्री नरेन्द्र प्रथम, 53 किलोग्राम वजन में नीलम पुत्री हरदम, 55 किलोग्राम में संजू पुत्री रतनसिंह, 62 किलोग्राम में रितिका सुपुत्री ओमप्रकाश प्रथम रही। जबकि अंकिता पुत्री ओम प्रकाश दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

23 वर्ष आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में आशा पुत्री रज्जी प्रथम, नैना पुत्री रामजीत दूसरे स्थान पर, 55 किलोग्राम भार वर्ग में संकिता पुत्री कुंवरपाल प्रथम, रजनी पुत्री अजीत सिंह द्वितीय, 62 किलोग्राम में मनीषा पुत्री श्यामबीर प्रथम, सुधा पुत्री सुमित चौधरी द्वितीय, 68 किलोग्राम भार वर्ग में भव्या पुत्री महेन्द्र प्रथम रही। 17 वर्ष आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा पुत्री बेदप्रकाश प्रथम, प्रिया पुत्री महेश द्वितीय, 43 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज पुत्री महावीर प्रथम, 46 किलोग्राम भार वर्ग में प्रेरणा पुत्री रधुवर प्रथम , कोमल पुत्री दीनदयाल द्वितीय, 49 किलोग्राम भार वर्ग में कविता पुत्री बिजन प्रथम, दीना पुत्री मंगल सिंह द्वितीय रहीं। 53 किलोग्राम वर्ग में चंचल पुत्री नरेन्द्र प्रथम, आशा पुत्री कृष्ण गोपाल द्वितीय, 57 किलोग्राम वर्ग में आरती पुत्री बीर सिंह प्रथम, चांदनी पुत्री राजू वर्मा द्वितीय, 61 किलोग्राम वर्ग में कल्पना पुत्री सुरेन्द्र सिंह प्रथम, सुमति पुत्री सत्यवीर सिंह द्वितीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें