फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाडी वर्करों की हड़ताल में सरकार पर लगाए मांगे न मानने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते को ईमानदारी से नहीं निभा रही सरकार: उर्मिला रावत
विज्ञापन

- मंगलवार को भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर का मांगों के लिए हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। जिला प्रधान उर्मिला रावत की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन शशिबाला ने किया। धरने में सरकार की हठ धर्मिता की आलोचना करते हुए मांग की गई कि पूर्व में यूनियन के साथ किए गए समझौते को तुरंत लागू किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान उर्मिला रावत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार विगत में यूनियन के साथ किए गए समझौते को ईमानदारी से लागू नहीं करना चाहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने के वायदे को भी जान बूझ कर लटकाया जा रहा है। वर्कर हेल्पर को गर्मी व सर्दी की छुट्टी देने के फ़ैसले को भी लागू नहीं किया जा रहा है। वहीं सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहले से दी जा रही सुविधाओं में भी कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर इस्तेमाल होने वाले गैस सिलिंडर का भुगतान भी रोक दिया है। केंद्रों का किराया भी नहीं दिया जा रहा है। धरने में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की नेता कमला देवी, बिमलेश कुमारी, किसान नेता धर्मचन्द ,रूपराम तेवतिया,रघुबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेशचन्द, बनवारीलाल व सतपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें