फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने बनाए अप्राकृतिक सम्बन्ध, की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
3 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन

हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गाँव की विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जाँच अधिकारी धर्मेन्द्र ने बताया कि पीड़िता की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि उसके मायके वालों ने दहेज में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये से अधिक का फर्नीचर एवं अन्य घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद लालची ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही पति नसीम ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाये। जाँच अधिकारी ने बताया कि मामले में पति नसीम, सास रकसिना, ससुर फकरू निवासी टेडौली थाना पुन्हाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जाँच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें