फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद ईद का पर्व जिले में मना हर्षोल्लास से

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा के मौके पर खुदा के दर पर झुके हजारों सिर

पलवल। जिले में बकरीद का त्योहार बुधवार का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। मुस्लिम समाज ने ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर देश में अमन शांति की दुआएं मांगी। उलेमाओं की तरफ से लोगों से बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया गया। पलवल में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई।
हालांकि मुस्लिम समाज के लोग सुबह आठ बजे से ही ईदगाह पर पहुंचाना शुरू हो गए थे। ईदगाह में जिले के पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने भी नमाज अदा की तथा समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अन्य समाज के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पलवल में ईदगाह पर हाफिज इमरान द्वारा अदा कराई गई। नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर दुआ की तथा उसके बाद कुर्बानी दी। कुर्बानी कर उसे समाज के गरीब वर्ग के लोगों में वितरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारा व प्रेम करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व को मिलकर माना चाहिए तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे तथा आपसी भाईचारा बिगड़े। अमन व शांति की भी दुआ करनी चाहिए।
ईदगाह पर मुख्य रूप से अब्दुलमजीद, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद, हाजी हनीफ अहमद, रहीश, हाजी मुमत्याज, अलीमुद्दीन, जुबेर, मोहम्मद हासन, आमीर खान, सहाबुद्दीन व जुबेर, राम बाबू खंगारौत, प्रहलाद पार्षद, बलराम गुप्ता पूर्व पार्षद ने भी ईद की मुबारकबाद दी।
वहीं, हथीन की जामा मस्जिद, क्षेत्र के बड़े गांव रुपडाका, उटावड, मलाई, आलरी मेव, कोट, लखनाका, की ईदगाहों में लोग बकरीद की विशेष नमाज अदा करने हजारों की संख्या में पहुंचे। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद के त्योहार की बधाइयां दीं। हथीन की जामा मस्जिद पौने नौ बजे बकरीद की नमाज पढ़ने आए लोगों से मस्जिद भरी रही। मस्जिद के इमाम मौलाना हाशिम ने अलग अलग गांवों से आए मुस्लिम भाईयों को नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

गांव उटावड की ईदगाह में भी हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। गांव के इमाम मौलाना नासिर हुसैन ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। मलाई गांव की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमशेद ने, लखनाका गांव के जामा मस्जिद के इमाम कारी हामिद हुसैन, आली मेव के इमाम वसीम कासमी ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन शांति व भाईचारे की दुआएं कराई गई। हथीन जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हाशिम कहा कि क्षेत्र समाज में बुराईयों पनपने लगी हैं। इन बुराईयों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें