फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 400 कनेक्शन काट 38 लाख रुपये की वसूली की

Wed, 07 Feb 2024 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बिजली निगम ने बिल के बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत जिन उपभोक्ताओं के ऊपर पचास-पचास हजार रुपये बकाया है। ऐसे 400 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। निगम के उपमंडल अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि बकायादार उपभोक्ताओं से 38 लाख रुपये की वसूली भी जनवरी माह में की गई है। फरवरी माह में 40 लाख रुपये की वसूली भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में 35 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की कई टीमें बिजली चोरी की जांच में जुटी हैं। यदि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें