हथीन। कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि जारी हो गई है। पलवल जिले में लगभग 40 हजार छात्र परीक्षा देंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने सभी विद्यालयों को परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों की भाषा, गणित और पर्यावरण जैसे विषयों की परीक्षा 13 से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। वहीं, छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा 11 से शुरू होकर 18 मार्च तक होगी। अशोक बघेल ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों की रिवीजन पर ध्यान दिया जा रहा है। संवाद