पश्चिम बंगाल के हुगली में 7 से 9 अगस्त तक हो रही है राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पश्चिम बंगाल के हुगली में 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में पलवल जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। कराटे कोच भारती शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के दो बालक और दो बालिका खिलाड़ी अपनी-अपनी आयु वर्ग की स्पर्धाओं में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि सोहम शर्मा अंडर-10, रोहित अंडर-18, एकांशी अंडर-16 वर्ग तथा व्याख्या अंडर-18 वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
खिलाड़ियों से बातचीत
पिछले 6 वर्षों से इस खेल से जुड़ी हूं। मेरा लक्ष्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करना और राष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करना है। -व्याख्या कैलाश नगर, पलवल
4 वर्षों से नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। मेहनत और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ते हुए बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। -एकांशी, आदर्श कॉलोनी, पलवल
चार वर्षों से इस खेल में सक्रिय हूं। मेरा प्रयास है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपने जिले और राज्य के लिए पदक जीतूं। -सोहम श्याम नगर, पलवल
8 वर्षों से इस खेल से जुड़ा हूं। मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करना है। -रोहित कुमार, जनौली, पलवल