फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 10वीं की परीक्षा में 4 नकलची व एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कड़ी तलाशी के बाद छात्रों को दिया गया प्रवेश, केस दर्ज कर कॉपी की जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिलेभर में हरियाणा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 10वीं बोर्ड की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जिलेभर में 4 नकलची व दूसरे की जगह परीक्षा देते एक फर्जी छात्र पकड़ा गया। इनमें पिंजौर व दीघौट में एक-एक और हथीन में तीन छात्र पकड़े गए हैं। जिसमें से एक फर्जी परीक्षार्थी हथीन के स्कूल में दूसरेे की जगह पर परीक्षा दे रहा था। सभी नकलचियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शहर के पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल और वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप समेत अन्य केन्द्रों पर मंगलवार को नकलची पकड़े जाने के बाद नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों का पहरा बढ़ा दिया गया। साथ ही सुबह 11 बजेे से परीक्षा छूटने तक बाहर पुलिस के सिपाही डटे रहे। वहीं, बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-






वर्जन

जिलेभर में 5 नकलची पकड़े गए हैं। इसमें से एक पिंजौर, एक दीघौट और तीन छात्र हथीन में पकड़े गए हैं। सभी पर पर अनफेयर मींस केस ( एमएनसी) दर्ज किया गया है। अब आगे भिवानी में इनकी सुनवाई होगी। कॉपी को जब्त करा लिया गया है। अन्य सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई है। - अनिल जाखड़ सहायक सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और परीक्षा नोडल अधिकारी पलवल
फोटो कैप्शन परीक्षा अधिकारी ने पकड़ा नकलची छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें