फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एटीएम कार्ड बदलकर 38,500 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। अलावलपुर चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में कार्ड बदलकर 38,500 रुपये की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव फालेन निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की रकम में से 5200 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को कैलाश नगर निवासी प्रिंस ने थाना कैंप में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह एटीएम से रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने तकनीकी खराबी का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से 38,500 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीआईए के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

फोटो - सोनीपत के गांव खानपुर खुर्द स्थित वेटलिफ्टिंग नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत - फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें