जल्द ही शुरू होगी टेंडर की प्रक्रिया, इस योजना से विधानसभा क्षेत्र की पांच लाख से अधिक की आबादी को लाभ होगा
सोमदेव आर्य
हथीन। विधानसभा क्षेत्र की 35 सड़कों का जीर्णोद्धार लगभग 57 करोड़ रुपये के बजट से होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है और विभाग के हेडक्वार्टर से स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है उनमें से कई की तो वर्षों से नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग की इस योजना से विधानसभा क्षेत्र की पांच लाख से अधिक की आबादी को लाभ होगा।
स्थानीय विधायक मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा से मांग की थी कि हथीन विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हुआ और संबंधित सड़कों के एस्टीमेट मंगवाए गए। अब स्वीकृति प्रदान कर दी है।
लोक निर्माण विभाग ने जिन सड़कों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है उनमें गांव गेलपुर से पलवल नूंह रोड जिस पर 74 लाख 40 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव मंगोरका से हथीन पलवल रोड, जिस पर 91 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे। गांव मलोखड़ा से हथीन पलवल रोड तक संपर्क सड़क जिस पर 33 लाख 60 हजार रुपये व्यय होंगे।
मोहदमका संपर्क सड़क पर एक करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये का बजट व्यय होगा। हथीन पलवल रोड से चिल्ली गांव के लिए संपर्क सड़क का निर्माण 28 लाख 80 हजार रुपये से किया जाएगा। गांव भूड़पुर जराली रोड पर एक करोड़ 85 लाख 60 हजार रुपये, गौहपुर से मोहदमका रोड पर दो करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगें। पहाड़पुर कुकरचाती संपर्क सड़क पर एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होंगें। मानपुर से दिल्ली मथुरा रोड पर एक करोड़ 68 लाख खर्च होंगें। इसके अतिरिक्त रूपनगर नाटोली संपर्क सड़क पर 48 लाख, होडल कोट रोड से रनियला खुर्द तक सड़क पर दो करोड़ 87 लाख 20 हजार व्यय होंगे।
वहीं, मालुका से सिरहोली तक के रोड निर्माण पर दो करोड़ 64 लाख खर्च होंगें। मलाई अलावलपुर ढकलपुर संपर्क सड़क पर एक करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये व्यय होंगे। गांव भीमसीका से होडल नूंह रोड तक की लिंक रोड पर 52 लाख 80 हजार रुपये खर्चा आएगा। जलालपुर से होडल नूंह रोड तक के लिंक रोड निर्माण पर 84 लाख रुपये खर्च होंगे। लफूरी लिंक रोड पर एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च होंगे। मंडकौला हथीन रोड की चौड़ाई बढाई जाएगी और जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। जिस पर नौ करोड़ सात लाख बीस हजार खर्च होंगे। लड़माकी बाबूपुर लिंक रोड पर एक करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे। रनसीका लिंक रोड पर एक करोड़ 84 लाख रुपए खर्च होंगे।दुरेन्ची लिंक रोड पर एक करोड़ 12 लाख रुपए व्यय होंगें। अप्रोच रोड रुंधी स्टेशन पर 50 लाख 40 हजार रुपए खर्च होंगे। फुलवाड़ी से दिल्ली मथुरा रोड तक की सड़क पर 32 लाख रुपए खर्च होंगें।
जोधपुर लिंक रोड पर एक करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपए खर्च होंगें। रतीपुर से गेलपुर तक के रोड पर एक करोड़ बीस लाख रुपए खर्च होंगें। मोहदमका से अंधरोला रोड के निर्माण पर एक करोड़ 82 लाख 40 हजार रुपए खर्च होंगे। रायपुर से गेलपुर सम्पर्क रोड पर दो करोड़ आठ लाख रुपए, कलवाका से केएमपी एक्सप्रेस वे तक के लिंक पर एक करोड़ आठ लाख रुपए खर्च होंगें। कुमरहड़ा से शिकरावा सम्पर्क रोड पर एक करोड़ चार लाख रुपए खर्च होंगें। लखनाका से बाबूपुर सम्पर्क सड़क पर एक करोड़ चार लाख रुपए खर्च होंगे। रनियला खुर्द से मालुका उटावड तक के रोड पर एक करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगें। आली ब्राह्मण से नंगलसभा लफूरी रोड तक निर्माण पर दो करोड़ 64 लाख रुपए खर्च होंगें। रूपडाका से लखनाका रोड पर दो करोड़ 88 लाख, हथीन मानपुर रोड के निर्माण पर दो करोड़ 84 लाख, मंडकौला से मंडोरी लिंक रोड पर दो करोड़ 31 लाख बीस हजार, गहलब से कौंडल रोड के निर्माण पर दो करोड़ 31 लाख बीस हजार रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर आरिफ खान ने बताया कि संबंधित सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो बजट स्वीकृत किया है। उसके लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हैं। अब विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का कायाकल्प होगा। - मोहम्मद ईसराईल चौधरी, विधायक हथीन