हथीन। गांव छांयसा में बुधवार को अस्थायी ओपीडी में बुखार के 35 नए मरीज मिले। सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इन 35 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड बनाई गई हैं। 13 मरीजों की प्लेटलेट्स जांचने एवं दो मरीजों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब में भेज दिया गया है। वहीं, गांव चिल्ली के अस्थायी ओपीडी में सोमवार को मात्र लोग आए, जिनमें से दो मरीजों को बुखार की शिकायत मिली है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोनों गांवों में फॉगिंग कराई गई है और घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी गई है। अब तक गांव चिल्ली में 11 मौतें हो चुकी हैं, वहीं छांयसा में आठ मौतें हुई हैं।