फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले में 34 छात्रों का चयन

Tue, 29 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फिरोजपुर झिरका में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 34 मेधावी छात्रों का चयन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में 52 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 34 का चयन फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा में हुआ। इस मेले को सफल बनाने में रविन्द्र कुमार, जगतार सिंह, कैलाशचंद, मनोज कुमार, दीपक रावत, सत्य कुमार, अजय कुंडू व सभी अनुदेशकों का सराहनीय योगदान रहा। मुकेश ने बताया कि समय-समय पर मेलों का आयोजन होता रहता है। उनकी कोशिश होती है कि आईटीआई करने वाले छात्रों को रोजगार व स्वरोजगार में ज्यादा से ज्यादा शामिल कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें