फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 34 नए मरीज मिले, 271 रोगी सक्रिय

विज्ञापन
34 new corona patients found, 271 patients active
विज्ञापन
पलवल। जिले में शनिवार को 34 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 34 मरीज स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को उनके घरों में ही आइसोलेट करा दिया है। जबकि ठीक हुए मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बताया गया कि पलवल में पिछले 20 दिनों में करीब 350 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 325 को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की वे खुद काउंसलिंग कर रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति को जांच कर उसी हिसाब से उन्हें सलाह दे रहे हैं। कोरोना से ठीक हुए मरीजों को मजबूत व सकारात्मक बनाने के लिए अस्पताल में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रोजाना दो हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिले में फिलहाल 271 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें