फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन

हथीन। थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गांव में रविवार की रात युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने गांव पचनाका के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
हथीन थाना पुलिस ने पचानका निवासी चारों आरोपियों आदिल, अकील, इरफान व वकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला महिला थाना में स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि 31 मार्च की रात करीब साढे़ 10 बजे वह अपने प्लॉट पर मवेशियों का काम खत्म करने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी चारों युवकाें ने उसे जबरन पकड़ दिया। इसके बाद वह पास ही में बने एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी पीड़िता के भाई को आता देख जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, कराया गर्भपात
- पुलिस ने मामला दर्ज किया
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से एक महीने तक नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण करने और उसका गर्भ गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जांच महिला थाना को सौंप दी गई है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी 13 वर्षीया नाबालिग बेटी के साथ गांव रनियाला खुर्द निवासी अंजुम ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर एक महीने तक यौन शोषण भी किया। जब वह गर्भवती हो गई तो एक पूर्व सरपंच ने आरोपी के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। जांच अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि पीड़िता का मेडीकल परीक्षण कराया गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। हालांकि मामले में आरोपी फरार चल रहा है।

दहेज उत्पीड़न में तीन विवाहिताओं ने कराया मामला दर्ज
हथीन। थाना में तीन विवाहिताओं ने दहेज उत्पीड़न के 16 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। हथीन थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि गांव कलसाडा निवासी पूनम देवी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि सिरोही थाना धौज, जिला फरीदाबाद निवासी ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के परेशान कर करते हैं। महिला ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अहीर मौहल्ला वार्ड नम्बर 10 निवासी रीना ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति बृजेश, परिजन लक्ष्मी, लोकेश, बबीता निवासी टप्पल थाना खैर जिला अलीगढ़ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वहीं हथीन निवासी रोहिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति असगर परिजन निसार, तौफिक, बिलाल, रफीक, काली, मुफदीना, सुन्नति निवासियान कठोर थाना बीमा पहाडी, जिला भरतपुर प्रताड़ित करते हैं और हथियार दिखाकर डराते धमकाते हैं। थाना प्रभारी जयराम सौरोत ने बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने की 70 पेटी शराब बरामद
हथीन। अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) ने मुखबिर खास की सूचना पर 70 पेटी देशी शराब की बरामद की हैं। यह जानकारी देते हुए सीआईए होडल के इंचार्ज नरेन्द्र खटाना ने बताया कि सीआईए की गश्त टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि भुलवाना गांव स्थित एक कोठरा में अवैध शराब की पेटी रखी हुई हैं। सूचना मिलने पर टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो उक्त कोठरा में टीम ने 70 पेटी देशी शराब की मिली। टीम को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब की पेटियों को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें