फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवती व एक किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती और किशोर लापता, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक 28 वर्षीय महिला और एक 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता पोप सिंह के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी नौ फरवरी को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार गांव लाडियाका निवासी सतवीर ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 15 वर्षीय पुत्र अरुण नौ फरवरी को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

---------------
युवक से मोबाइल फोन झपटा
पलवल। रेलवे रोड पर पैदल घर जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो युवक मोबाइल फोन झपटकर मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार पलवल के कैलाश नगर निवासी कैलाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रेलवे रोड पर पैदल अपने घर जा रहा था। जब कैलाश मनोज डेयरी के समीप पहुंच तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और पीड़ित के हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें