फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की खालों से भरी सेंट्रो कार को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाय की खालों से भरी कार को किया काबू
विज्ञापन

- अपराध जांच शाखा पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान की कार्रवाई
पलवल। केएमपी टोल के पास रात्रि गश्ती के दौरान अपराध जांच शाखा पुलिस ने गाय की खालों से भरी एक सेंट्रो कार को काबू कर चालक को हिरासत में लिया है। जबकि चालक का साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी शहीद अहमद ने बताया कि एक फरवरी की शाम को वह केएमपी टोल प्लाजा के पास रात्रि गश्त पर मौजूद थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक सेंट्रो कार में गाय की खालों को ले जाया जा रहा है। जो कुछ देर में टोल प्लाजा से होती हुई जाएगी। सूचना के कुछ देर बाद शाम सात बजे एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया गया। कार के रुकते ही एक व्यक्ति कार से उतरकर फरार हो गया। जबकि दूसरे को मौके पर काबू कर लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 24 गाय की खालें बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सबीर निवासी गांव धौज (फरीदाबाद) बताया और अपने फरार साथी का नाम रफीक निवासी नूंह बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें