60 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने मंगलवार को लगभग 60 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने गौरिल्ला मोहल्ला के सोहना चुंगी से तीजों वाले मंदिर तक लगभग 50 लाख रुपये की लागत से रास्ते और स्थानीय जोधपुर रोड पर स्थित पंचवटी कॉलोनी में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग से बनने वाले रास्तों व दोनों की नालियों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
मंगला ने कहा कि पलवल क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल धनराशि देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गलियों को पक्का करवाने, नालियां बनवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, सडक़ों को चौडा करवाने, पार्कों में ओपन जिम बनवाने जैसे सभी कार्य लोगों की सुविधा के लिए निरंतर कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीनार गेट व बस अड्डा जैसे स्थानों पर शौचालय बनवाने का कार्य, बिजली के ट्रांसफार्मर लगवाने व उनकी क्षमता बढ़वाने, सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दूसरे जिलों की तर्ज पर पलवल के प्रवेश मार्ग को सौंदर्यीकरण प्रदान करने के दृष्टिगत एंट्री गेट बनवाने, शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने व घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की मुहिम को पूरे शहर में लागू करने, लोगों की मूलभूत सुविधा बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं को दूर करने तथा पानी की पाइप लाइन बदलवाने में वर्तमान सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर पलवल ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा, पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, धर्मचंद शर्मा, गंगालाल गोयल, पार्षद कुंवर संजय राणा, असावटा के सरपंच योगेश, कमरावली के सरपंच यशपाल, ठाकुुर जयसिंह, रोहतान सिंह, गिर्राज पाठक, बिजेंद्र पाठक, ठाकुर जगबीर सिंह, ठाकुर चंद्रपाल, ज्ञानी धर्मवीर, सुखराम समेत अन्य मौजूद रहे।