पुलिस ने बरामद की देसी पिस्तौल, आरोपी फरार
होडल। थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत गांव बेढ़ा पट्टी के एक युवक के कार्यालय से देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर खटाना ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्र में अवैध शराब व अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उन्हें सूचना मिली कि गांव बेढ़ा पट्टी निवासी रघुवर पुत्र सतीराम के पास एक देसी पिस्टल है। सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी के कार्यालय पर पहुँची तो आरोपी पुलिस को देख कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर दराज से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है। ब्यूरो