फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पलवल। पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व है और यह धरती की अमूल्य सम्पदा भी है। पेड़ों से हमारी मूलभूत आवश्यकतायें पूरी होती हैं। पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों का अहम योगदान होता है इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए तथा पेड़ों की देखभाल निरन्तर होनी चाहिए। ये बातें उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने शुक्रवार को सहकारी चीनी मिल व सामान्य अस्पताल के प्रागण में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम के बाद त्रिवेणी का पौधरोपण किया गया। इसके अलावा सामान्य अस्पताल में शमी और नीम के 25 पौधे लगाए गए। इस दौरान महाप्रबंधक जितेन्द्र गर्ग, निदेशक सचेन्द्र, उपाध्यक्ष देवीचरण मंगला, रमेश चन्द, भूपेन्द्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. बीर सिंह सहरावत, डॉ. मॉम, क्लीन एवं स्मार्ट एनजीओ की नमिता तायल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें