दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
होडल । हसनपुर सड़क मार्ग स्थित गांव खिरबी के निकट दो बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठे हो गए। घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच गंभीर रूप से घायल हुए गांव भिडूकी निवासी नरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी अख्तर हुसैन ने बताया कि मृतक के पिता शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार चालक अपनी बाइक को लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि घटना में घायल मृतक नरेश का साथी दिनेश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे दिल्ली रेफर कर दिया।