फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सेवा सेतु कैंपों में मिले 314 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत तावड़ू और नूंह में आयोजित सेवा सेतु कैंपों में विभिन्न विभागों को 314 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 101 आवेदनों को प्रोसेस किया गया, जबकि 62 पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अलावा 151 शिकायतों का समाधान किया गया। जिला समाज कल्याण कार्यालय को सर्वाधिक 155 आवेदन मिले। इनमें 52 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया और 103 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सिटीजन रिसोर्स इन्फॉर्मेशन विभाग को मिले 59 आवेदनों में से 11 प्रोसेस किए गए तथा 48 शिकायतों का समाधान हुआ। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सभी 44 आवेदन प्रोसेस किए गए। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के 18 और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के 10 आवेदनों पर भी प्रक्रिया पूरी की गई। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत भी 34 आवेदन प्रोसेस किए गए। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें