फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 और लोग संक्रमित, 22 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 31 और लोग संक्रमित, 22 स्वस्थ
विज्ञापन

पलवल। कोरोना मरीजों की संख्या अन्य शहरों के मुकाबले काफी कम है। जिले में रिकवरी रेट भी 96.8 प्रतिशत है। अन्य शहरों के मुकाबले कोरोना से मरने वालों की संख्या भी कम है। छह माह के अंदर जिले में कोरोना से 16 मौतें हुई हैं। इनमें भी सर्वाधिक संख्या उन लोगों की है, जिन्हें कोरोना के अलावा किडनी, लीवर सहित अन्य बड़ी बीमारियां थीं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं, वहीं 22 मरीज ठीक हुए हैं। अब कोरोना मरीजों की संख्या 2597 हो गई है। इनमें से 2462 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस पर 51005 लोग आ चुके हैं और इनमें से 34902 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 16,103 अब भी सर्विलांस पर हैं। 18 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 1217 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 51264 सैंपल में से 47451 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें